गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! जननी सुरक्षा योजना में मिलेंगे ₹1500

 

जननी सुरक्षा योजना में ₹1500 का लाभ।


योजना के बारे में

जननी सुरक्षा योजना सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए शुरू की गई योजना है। इसका मकसद गरीब महिलाओं को अस्पताल में सुरक्षित डिलीवरी के लिए प्रोत्साहित करना और मां-बच्चे की सही देखभाल करना है। इस योजना में महिलाओं को इलाज और डिलीवरी के लिए आर्थिक मदद भी दी जाती है।

अगर डिलीवरी सरकारी अस्पताल या मान्यता प्राप्त अस्पताल में होती है, तो योजना का लाभ मिलता है। कुछ मामलों में ऑपरेशन या प्रसव से जुड़ी परेशानी होने पर ₹1500 तक की सहायता भी दी जाती है।

इस योजना का फायदा लेने के लिए महिला को गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में रजिस्ट्रेशन कराना होता है। आवेदन में आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मचारी भी मदद करते हैं।

पात्रता

  • डिलीवरी सरकारी अस्पताल या सरकार से मंजूर अस्पताल में होनी चाहिए, तभी इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • महिला चाहें तो सरकार से मंजूर किसी प्राइवेट अस्पताल में भी डिलीवरी करा सकती है।
  • आवेदन करने वाली महिला गर्भवती होनी चाहिए।
  • अगर महिला सरकारी या सरकार से मंजूर प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी कराती है, तो शादी या BPL कार्ड दिखाना जरूरी नहीं होता।

  • अगर महिला गरीबी रेखा से ऊपर (APL) परिवार से है, तब भी सरकारी अस्पताल में डिलीवरी कराने पर योजना का लाभ मिल सकता है।

  • आवेदन करने वाला परिवार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) होना चाहिए।

  • आवेदन करने वाली महिला SC या ST वर्ग से होनी चाहिए।

  • आवेदन करते समय BPL या SC/ST का प्रमाण देना पड़ सकता है।

  • अस्पताल जाते समय आशा कार्यकर्ता, नर्स या डॉक्टर द्वारा दी गई पर्ची और JSY कार्ड साथ ले जाना पड़ सकता है।

लाभ

जिन राज्यों में यह योजना कम चल रही है, वहां गांव में डिलीवरी कराने पर ₹1400 और शहर में ₹1000 तक की मदद मिलती है।

जिन राज्यों में यह योजना अच्छी चल रही है, वहां गांव में डिलीवरी कराने पर ₹700 और शहर में ₹600 तक की सहायता मिलती है।

पूर्वोत्तर और आदिवासी इलाकों के गांवों में डिलीवरी कराने पर मां को ₹700 तक की मदद दी जाती है।

टिप्पणियाँः

अगर महिला सरकारी अस्पताल में डिलीवरी कराती है, तो योजना का पैसा सीधे अस्पताल में ही एक साथ दिया जाता है।

अगर महिला सरकार से मंजूर प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी कराती है, तो योजना की ज्यादातर रकम उसी समय दे दी जाती है।

योजना का पैसा सिर्फ महिला के खाते में ही दिया जाता है, किसी और को नहीं।

पैसा देने की प्रक्रिया ज्यादातर अस्पताल में ही पूरी कर दी जाती है।

डिलीवरी से बहुत पहले या बहुत बाद में दिया गया पैसा मान्य नहीं माना जाता। योजना का लाभ सही समय पर ही मिलता है।

आशा कार्यकर्ता को भी महिलाओं की मदद करने के लिए अलग से पैसे दिए जाते हैं।

अस्पताल जाने के लिए आने-जाने का खर्च देने हेतु करीब ₹250 तक की मदद भी मिल सकती है।

अस्पताल में डिलीवरी कराने में मदद के लिए हर प्रसव पर कम से कम ₹200 की सहायता दी जाती है।

अस्पताल में रहने और खाने-पीने का खर्च भी योजना की राशि से पूरा किया जाता है।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कुल लाभःहर मामले में ₹600 तक की मदद मिलती है, जिसमें ₹300 जांच और देखभाल के लिए दिए जाते हैं।

📑 जरूरी दस्तावेज़

📌 BPL कार्ड या गरीबी रेखा से जुड़ा प्रमाण
📌 SC/ST प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
📌 मां और बच्चे का स्वास्थ्य कार्ड
📌 जननी सुरक्षा योजना कार्ड
📌 डॉक्टर या आशा कार्यकर्ता की पर्ची
📌 अस्पताल में भर्ती होने की पर्ची
📌 डिलीवरी और जांच से जुड़े कागज़
📌 आधार कार्ड और बैंक खाता

आवेदन प्रक्रिया

ऑफलाइन 
  1. सबसे पहले गर्भवती महिला को अपने आस-पास वाले सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में जाना है।

  2. वहां आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी या नर्स से संपर्क करना है।

  3. महिला का नाम योजना में दर्ज किया जाता है और जरूरी जानकारी ली जाती है।

  4. आधार कार्ड, बैंक खाता और जरूरी दस्तावेज़ जमा करने हैं।

  5. जांच और इलाज के लिए अस्पताल से समय-समय पर जानकारी दी जाती है।

  6. डिलीवरी सरकारी या सरकार से मंजूर अस्पताल में करानी होती है।

  7. सभी जानकारी सही मिलने के बाद योजना का पैसा महिला के बैंक खाते में भेज दिया जाता है।

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन 
  1. सबसे पहले आपको अपने राज्य के स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट को खोल लेना है।

  2. वहांपर आपको जननी सुरक्षा योजना या मातृत्व योजना वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

  3. वहापर आपको आवेदन फॉर्म खोलकर अपनी जानकारी भर लेनी है।

  4. नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और बैंक खाते की जानकारी सबकुछ आपको अच्छेसे भर लेना है।

  5. और मांगे जाने वाले जरूरी दस्तावेज़ को आपने अपलोड कर देना है।

  6. सारी जानकारी आपको एक बार अच्छेसे चेक करके फॉर्म सबमिट कर देंना है।

  7. फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको आवेदन नंबर मिल जाएगा उसे आपको संभालकर रखना है।

  8. आपका आवेदन सही पाए जाने पर योजना का पैसा आपके 

  9. बैंक खाते में भेज दिया जाता है।


❓ जननी सुरक्षा योजना FAQ

Q. योजना का पैसा कितने समय में मिल जाता है?

👉 डिलीवरी होने के बाद थोड़े समय में पैसा दे दिया जाता है। बहुत ज्यादा देरी होने पर परेशानी हो सकती है।
Q. गांव में सरकारी अस्पताल में डिलीवरी कराने पर कितने पैसे मिलते हैं?

👉 कम प्रदर्शन वाले राज्यों के गांवों में डिलीवरी कराने पर ₹1400 तक की मदद मिल सकती है।
Q. क्या घर पर डिलीवरी कराने पर भी योजना का लाभ मिलता है?

👉 कुछ मामलों में घर पर डिलीवरी कराने पर भी मदद मिल सकती है, लेकिन इसके लिए सरकारी नियम पूरे होने चाहिए।
Q. योजना में नाम जोड़ने और जांच करवाने में कौन मदद करता है?

👉 आशा कार्यकर्ता, नर्स या आंगनवाड़ी कर्मचारी इसमें मदद करते हैं।
Q. आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

👉 नजदीकी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र या आशा कार्यकर्ता से जानकारी ली जा सकती है।
Q. शहर में डिलीवरी कराने पर कितनी सहायता मिलती है?

👉 उच्च प्रदर्शन वाले राज्यों के शहरों में ₹600 तक की मदद मिल सकती है।
Q. ऑपरेशन या परेशानी वाली डिलीवरी होने पर क्या मदद मिलती है?

👉 जरूरत पड़ने पर सिजेरियन डिलीवरी के लिए ₹1500 तक की सहायता दी जा सकती है।
Q. योजना में रजिस्ट्रेशन कब कराना चाहिए?

👉 गर्भावस्था की जानकारी मिलते ही जल्दी रजिस्ट्रेशन करा लेना चाहिए।
Q. इस योजना में कौन-कौन सी मुफ्त सुविधा मिलती है?

👉 जांच, इलाज, अस्पताल में डिलीवरी और मां-बच्चे की देखभाल जैसी सुविधाएं मुफ्त मिल सकती हैं।

⭐ क्या यह जानकारी आपके काम की रही?

अपना जवाब नीचे चुनें 👇

👍 Yes 👎 No

📌 निष्कर्ष

जननी सुरक्षा योजना गरीब और जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए काफी मददगार योजना है। इस योजना से महिलाओं को अस्पताल में सुरक्षित डिलीवरी कराने में मदद मिलती है और साथ में कुछ पैसों की सहायता भी दी जाती है। इससे मां और बच्चे दोनों की सही देखभाल हो पाती है। अगर समय पर रजिस्ट्रेशन और सही कागज़ जमा किए जाएं, तो योजना का फायदा आसानी से मिल सकता है।

Related Posts





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Ladki Bahin Yojana e-KYC Online Process 2026 Maharashtra

घर बैठे ऐसे चेक करें आयुष्मान योजना की हॉस्पिटल लिस्ट 2026 (नई अपडेट)

नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना 2026: किसानों को मिलेंगे ₹6000, जानिए पूरी जानकारी