Petrol Crisis के बीच PM मोदी की बड़ी अपील, स्कूल करें ऑनलाइन पढ़ाई

PM मोदी द्वारा पेट्रोल संकट के बीच स्कूलों को ऑनलाइन क्लासेस चलाने की अपील

पेट्रोल संकट के बीच PM मोदी ने स्कूलों से ऑनलाइन क्लासेस चलाने की अपील की।
Photo Credit: AI Generated by ChatGPT

गुजरात : प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपने भाषण में कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और बढ़ती तेल कीमतों की वजह से भारत को अभी से सावधानी बरतने की जरूरत है।

उन्होंने लोगों से पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने की अपील की। 

प्रधानमंत्री ने फिर से एक बार देश के नागरिकों को बहुत ही महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के चलते  वैश्विक तेल का संकट फिर से उत्पन्न हो गया है।

तेल संकट की वजह से दुनिया भर में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है और देश का ज्यादा विदेशी पैसा खर्च हो रहा है।


उन्होंने कहा कि :

  • स्कूल और कॉलेज कुछ समय के लिए ऑनलाइन क्लासेस पर विचार करें
  • सरकारी और प्राइवेट ऑफिस Work From Home और virtual meetings को बढ़ावा दें
  • लोग metro, public transport और carpooling का ज्यादा इस्तेमाल करें
  • विदेशी सामान की जगह “Vocal for Local” अपनाएं
  • अनावश्यक विदेश यात्रा और ज्यादा ईंधन खर्च से बचें


इसी कारण से उन्होंने कहा लोगों से पेट्रोल और डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग जहां तक संभव हो, ऑफिस जाने के बजाय वर्क फ्रॉम होम करें और ऑनलाइन मीटिंग के जरिए काम करें।

सूरत में दिए गए अपने भाषण में उन्होंने कहा कि स्कूलों से भी ऑनलाइन क्लासेस शुरू करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से अगले एक साल तक सोना कम खरीदने की भी सलाह दी।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,


“मैं देश के हर नागरिक से अपील करता हूं कि पेट्रोल और डीजल का उपयोग कम से कम करें। और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और सार्वजनिक वाहनों (Public Transport) का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।

और जिन जिन लोगों के पास अपनी खुद की कारें है, वे एक ही गाड़ी में ज्यादा लोगों को साथ लेकर जाएं। जिनके पास इलेक्ट्रिक वाहन हैं, वे दूसरों की मदद के लिए आगे आएं।”


नरेंद्र मोदी का स्कूलों से ऑनलाइन क्लासेस चलाने का आग्रह


देश में बढ़ते पेट्रोल संकट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी को देखते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi जि ने स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों से ऑनलाइन पढ़ाई को प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कुछ समय के लिए डिजिटल माध्यम से कक्षाएं संचालित की जाती हैं, तो लाखों वाहनों की आवाजाही कम होगी और ईंधन की बड़ी मात्रा बचाई जा सकेगी।

उन्होंने ने अपने भाषण में कहा कि देश को वर्तमान में हमे इन परिस्थितियों का सामना समझदारी और सहयोग के साथ करना होगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों (parents) से नई तकनीक का उपयोग करते हुए बच्चों की पढ़ाई बिना रुखे जारी रखने का आदेश दिया। उनका मानना है कि ऑनलाइन शिक्षा न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि बढ़ रहे परिवहन खर्चों से भी राहत दिला सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि हमने कोविड-19 जैसे महामारी के दौरान देश ने डिजिटल शिक्षा का सफल अनुभव प्राप्त किया था, इसलिए आवश्यकता पड़ने पर फिर से ऑनलाइन क्लासेस को अपनाना मुश्किल नहीं होगा। सरकार का उद्देश्य छात्रों की शिक्षा को प्रभावित किए बिना ईंधन बचत और संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित करना है।

प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद कई राज्यों में शिक्षा विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

“डिजिटल टेक्नोलॉजी ने अब कई चीजें आसान बना दी हैं। तकनीक की मदद हम सभी के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

जरूरी है कि सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में वर्चुअल मीटिंग और वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दी जाए। मैं स्कूलों से भी अपील करता हूं कि वे कुछ समय के लिए ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था पर काम करें,” प्रधानमंत्री मोदी ने यह बड़ा बयान दिया।


“सिर्फ ईंधन ही नहीं, खाद्य तेल के आयात पर भी देश का विदेशी पैसा खर्च होता दिख रहा है। अगर हम थोड़ा संयम रखें और खाद्य तेल का इस्तेमाल थोड़ा कम करें, तो इससे देश और हमारे स्वास्थ्य दोनों को फायदा होगा।


उन्होंने आगे कहा,


“मैं आज देश के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि आप सबको मेरा साथ देना होगा। सोने के आयात पर देश का बहुत पैसा विदेश चला जाता है। इसलिए मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक सोने की खरीदारी से बचें। अभी सोना खरीदना जरूरी नहीं है।”

“आज के समय में ‘वोकल फॉर लोकल’ को जन आंदोलन बनाना बहुत जरूरी है। विदेशी सामान की जगह स्थानीय उत्पाद खरीदें। अपने गांव, शहर और देश के उद्योगों को मजबूत बनाएं। यहां कई लोग ऐसे भी हैं जो बहुत अच्छेसे उत्पाद कर रहे हैं,” उन्होंने यह भी बात कही।


उन्होंने आगे कहा की,

हम में से ज्यादातर लोग किसान परिवारों से आते हैं। खेती में स्वदेशी खाद को बढ़ावा मिलना चाहिए और प्राकृतिक खेती को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। डीजल पंप की जगह सोलर पंप का इस्तेमाल करना चाहिए। हम किसान के बेटे हैं, इसलिए सबसे पहले हमें अपनी खेती, अपनी जमीन और धरती मां को बचाना है। विदेशीय खाद से खेती को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि हर किसान को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करें।”



छुट्टियों में कई लोग विदेश घूमने जाते हैं। वहीं, आजकल विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन भी तेजी से चल रहा है। लेकिन इससे देश का काफी विदेशी पैसा बाहर चला जाता है। क्या भारत में ऐसी जगहों की कमी है, जहां शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग कीया जा सके?


शादी के लिए भारत से अच्छी और पवित्र जगह दुनियां में कहीं हो ही नहीं हो सकती। जब हम अपने देश में शादी करते हैं, तो हमारे पूर्वजों की मिट्टी भी हमें आशीर्वाद देती है। भारत में शादी के लिए बहुत सारे खूबसूरत स्थान मौजूद हैं। हमारे गुजरात में भी एक से बढ़कर एक शानदार जगहें हैं।


FAQ – Petrol Crisis के बीच PM मोदी की बड़ी अपील, स्कूल करें ऑनलाइन पढ़ाई


Q1. पेट्रोल संकट क्या है?


पेट्रोल संकट का मतलब है तेल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी या पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में कमी आना। इसका असर सीधे जनता, और ट्रांसपोर्ट स्कूल-कॉलेजों पर भी पड़ता है।


Q2. PM मोदी ने स्कूलों को क्या अपील की है?


प्रधानमंत्री ने स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों से ऑनलाइन क्लासेस चलाने की अपील की है ताकि डिजल पेट्रोल की खपत कम हो और लोगों को यात्रा करणे मे किसी प्रकार की परेशानी न हो।


Q3. ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने का मुख्य कारण क्या है?


मुख्य कारण पेट्रोल और डीजल की बचत करना, ट्रैफिक कम करना और छात्रों की पढ़ाई बिना रुकावट जारी रखना है।


Q4. क्या सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस शुरू होंगी?


यह फैसला राज्य सरकारों और स्कूल प्रशासन पर निर्भर करेगा। कई स्कूल अस्थायी रूप से ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर सकते हैं।


Q5. क्या स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे?


नहीं, कई जगहों पर केवल कुछ दिनों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प अपनाया जा सकता है। स्थिति सामान्य होने पर ऑफलाइन क्लासेस फिर से शुरू भी की जा हो सकती हैं।


Q6. पेट्रोल संकट का सबसे ज्यादा असर किन लोगों पर पड़ रहा है?


दैनिक यात्रा करने वाले लोग, ट्रांसपोर्ट सेवाएं, स्कूल बसें और छोटे व्यवसाय सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।


Q7. छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई कैसे फायदेमंद होगी?


ऑनलाइन पढ़ाई से यात्रा का खर्च बचेगा, समय की बचत होगी और कठीण परिस्थितियों में भी पढ़ाई जारी रह सकेगी।


Q8. क्या सरकार ने कोई नई गाइडलाइन जारी की है?


कुछ राज्यों में सरकार द्वारा स्कूलों और दफ्तरों को ईंधन बचाने के लिए विशेष निर्देश दिए जा सकते हैं।


Q9. क्या पेट्रोल और डिसेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं?


अंतरराष्ट्रीय बाजार और तेल सप्लाई की स्थिति पर निर्भर करते हुए कीमतों में बदलाव हो सकता है।


Q10. आम नागरिकों को क्या सावधानी रखनी चाहिए?


लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना चाहिए और ईंधन की बचत पर ध्यान देना चाहिए।


👉 Related Posts:


निष्कर्ष :-


पेट्रोल संकट के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi की ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर की गई अपील देश में डीज़ल पैट्रोल बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे न केवल पेट्रोल और डीजल की खपत कम हो सकती है, बल्कि छात्रों की पढ़ाई भी बिना किसी रुकावट के जारी रह सकती है। आने वाले दिनों में स्थिति को देखते हुए कई स्कूल और शैक्षणिक संस्थान अस्थायी रूप से ऑनलाइन क्लासेस का विकल्प अपना सकते हैं। ऐसे समय में नागरिकों को भी अनावश्यक यात्रा से बचकर ईंधन बचाने में सहयोग करना



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Ladki Bahin Yojana e-KYC Online Process 2026 Maharashtra

घर बैठे ऐसे चेक करें आयुष्मान योजना की हॉस्पिटल लिस्ट 2026 (नई अपडेट)

नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना 2026: किसानों को मिलेंगे ₹6000, जानिए पूरी जानकारी